देवघर, मार्च 19 -- देवघर। साइबर ठगी मामले के दो आरोपितों को दिल्ली पुलिस ने देवीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली रवाना हो गए। दोनों आरोपितों में से शिव शंकर मंडल और विनय कुमार साह है। जो देवीपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों पर लाखों रुपए ठगी का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने देवघर पुलिस के सहयोग से आरोपितों को गिरफ्तार किया । बताया कि पटियाला हाउस नई दिल्ली स्थित साइबर साउथ वेस्ट अदालत में पेश कराया जाएगा । अदालत ने दोनों आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली भेजने की मंजूरी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को दिल्ली रवाना हो गए । मामला साइबर ठगी से जुडा बताया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...