बलरामपुर, जुलाई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। दिल्ली में विपक्षी नेताओं के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर स्थित वीर विनय कायस्थ की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि छात्र, नौजवान और महिलाएं विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्...