दिल्ली पुलिस की अभिरक्षा से कौशाम्बी का बदमाश फरार
कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- कौशाम्बी जिले का एक बदमाश गुरुवार की भोर में दिल्ली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। उस पर सात लाख रुपये और चांदी की मूर्तियां चोरी करने का आरोप है। कोर्ट से रिमांड पर लेकर सह अभियुक्त की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए दिल्ली पुलिस उसको लेकर कौशाम्बी आई थी। मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। अब जनपद की सरायअकिल थाना पुलिस ने भी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसके परिजन भी घर छोड़कर भागे हुए हैं। नई दिल्ली के डी-ब्लॉक ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी राजविंदर वाली ने 30 मार्च को ग्रेटर कैलाश थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि उनके ऑफिस से सात लाख रुपये और चांदी की दो मूर्तियां चोरी हुई हैं। छानबीन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी विजय दुबे पुत्र शार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.