जयपुर, जुलाई 21 -- दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाले गए विरोध मार्च के दौरान युवाओं और समर्थकों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस घटनाक्रम पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को कुचलने के लिए जिस तरह की कार्रवाई की गई, उसने लोकतंत्र की आत्मा को आहत किया है। गहलोत ने दिल्ली पुलिस के रवैये की तुलना नादिर शाह से करते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है।'लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश हो रही' जयपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि...