नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों की वित्तीय रीढ़ को तोड़ने के लिए खुफिया जानकारी पर आधारित व्यापक अभियान 'ऑपरेशन साइहॉक 2.0' शुरू किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया कि 10 और 11 दिसंबर के बीच चलाए गए इस अभियान में दिल्ली और ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल सहित कई राज्यों में 5,000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 7,015 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जबकि 1,146 लोगों को गिरफ्तार किया गया या बाउंड डाउन किया गया। इसके अलावा 1,736 संदिग्धों को कानून के संबंधित नियमों के तहत नोटिस जारी किया गया। जिसके चलते इस अभियान के दौरान की गई कानूनी कार्रवाइयों की कुल संख्या 2,882 हो गई।पुलिस अधिकारी ने साइबर सिंडिकेट पर बड़ा हमला बताया इस बारे म...