नई दिल्ली, अगस्त 28 -- दिल्ली पुलिस ने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रहने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है जिससे इस महीने 'वीजा सत्यापन' अभियान के तहत हिरासत में लिए गए विदेशियों की कुल संख्या 35 हो गई है। मध्य दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अंगद मेहता ने कहा कि इस महीने के दौरान हिरासत में लिए गए 35 बांग्लादेशी नागरिकों में से 31 को निर्वासित कर दिया गया है, जबकि चार नए बंदियों के खिलाफ निर्वासन की कार्यवाही शुरू की गई है। इन चारों को विशेष वीज़ा सत्यापन अभियान ऑपरेशन विस्टा 1.0 के दौरान पकड़ा गया था। इस अभियान का उद्देश्य उन विदेशी नागरिकों की पहचान करना है जिन्होंने वीज़ा शर्तों का उल्लंघन किया है और दिल्ली में रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- मियां-बीवी बन गए थे पाकिस्तान के यार, दिल्ली में ज...