नई दिल्ली, जनवरी 27 -- दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो साल से फरार एक खूंखार अपराधी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। आरोपी रविंदर देसवाल उर्फ छोटा, भांजा और बोरी को 24 जनवरी को द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।टोल प्लाजा पर छिपकर करता था काम रविंदर हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वह पिछले दो साल से पुलिस की पकड़ से दूर था। इस दौरान वह बार-बार जगह बदलता रहा, टोल प्लाजा पर काम करता रहा और मोबाइल फोन भी अपने जानकारों के नाम पर इस्तेमाल करता था ताकि उसकी लोकेशन का पता न चले।ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत हुई गिरफ्तारी यह कार्रवाई 'ऑपरेशन कवच 12.0' के अंतर्गत हुई, जिसका मकसद फरार गैंगस्टरों और उनके साथियों को पकड़ना है। पुलिस ने करीब चार हफ्ते तक गहन जांच की। गुरुग्राम, सोनीपत और रोहतक में लगभग 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.