दिल्ली, नवम्बर 13 -- दिल्ली पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉयड को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार सुबह दिल्ली और प्रकाश चीनू गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान प्रकाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पर हत्या, लूट और हत्या के प्रयास के 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।गोलीबारी का भी आरोप इस घटना के बाद जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी चीनू सितंबर महीने में झंडेवालान रोड पर धार्मिक जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में भी शामिल था और इसमें वांटेड घोषित किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को चीनू के साथ आकाश नामों से भी जाना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...