नई दिल्ली, अगस्त 2 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर व्यापक प्रबंध किए हैं। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही जवानों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि 9 से 11 अगस्त के बीच भीड़ ज्यादा रहेगी। इसकी वजह से उन दिनों में कई मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के लिए ट्रैफिक पाबंदिया और डायवर्जन लागू किए गए हैं। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।यूपी-उत्तराखंड जाने वाले इस मार्ग पर ना जाएं दिल्ली पुलिस की ओर से जारी लेटेस्ट ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि यूपी और उत्तराखंड जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों को रिंग रोड से शास्त्री पार्क, खजूरी और भजनपुरा की ओर जाने की इजाजत नहीं है...