प्रयागराज, जुलाई 7 -- एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष एवं महिला परीक्षा-2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की अंतिम उत्तरकुंजी, प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और अभ्यर्थियों के अंक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 7 से 21 जुलाई शाम छह बजे तक आयोग की वेबसाइट पर रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर इन्हें देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने योग्य और अयोग्य सभी अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करा दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...