नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। ऐसे में इस टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बताते चलें कि यह भर्ती 2025 परीक्षा के तहत दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) के 660 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यार्थियों को बता दें कि फिजिकल टेस्ट 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में सफल उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर, पिता का...