मेरठ, अगस्त 24 -- सोमवार को मेरठ कांग्रेस सेवादल की टीम दिल्ली पहुंची। बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित शहीदी पार्क में क्रांतिकारी राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अमर शहीद राजगुरु की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे, पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, सेवादल जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर, अमित गोयल, इकराम चौधरी, राहत अली, मुस्तकीम, पवन थापा, अनिल कुमार, विक्रम चौधरी, ऋषभ राणा रहे। यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी शहीद राजगुरु की जयंती धूमधाम से मनाई यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अमर शहीद राजगुरु को किया गया याद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...