दिल्ली पहुंची बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर की गूंज, इंसाफ के लिए जंतर-मंतर पर डटा परिवार
निज संवाददाता, जुलाई 12 -- बिहार में भोजपुर जिले के बहुचर्चित भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर मामले में न्याय की लड़ाई देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है। भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने शनिवार को वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।चंदन तिवारी ने कहा कि लंबे समय से न्याय की उम्मीद में उनका परिवार संघर्ष कर रहा है। अब जंतर-मंतर से उठने वाली आवाज सरकार और संबंधित एजेंसियों तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से 12 जुलाई रविवार को वहां शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार को देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी। धरना-प्रदर्शन का आयोजन परशुराम दल की ओर से किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.