नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिल्ली में पलूशन से अभी राहत के कोई संकेत नहीं हैं। कम हवा की गति और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदूषक तत्व आसानी से छंट नहीं पा रहे हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि शनिवार को इसमें मामूली सुधार दिखा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी पलूशन से राहत नहीं मिलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा।एक्यूआई में मामूली सुधार मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 7 नवंबर को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। औसत एक्यूआई शाम 4 बजे 369 अंक दर्ज किया गया। कल की तुलना में देखें तो एक्यूआई में मामूली सुधार हुआ है। एक दिन पहले यानी 6 न...