नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- दिल्ली पर्यटन ने राजधानी को MICE, विरासत, खानपान, आध्यात्मिकता और अनुभवात्मक पर्यटन गंतव्य के रूप में पेश करने के लिए BLTM 2026 में भागीदारी की है। आयोजन 2 से 4 सितंबर तक यशोभूमि में हो रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) के प्रबंध निदेशक सनील अंचिपाका ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो के चेयरमैन धीरा हेतियारच्ची विशिष्ट अतिथि रहे। अंचिपाका ने कहा कि दिल्ली की विशेषता कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के साथ विरासत, आध्यात्मिकता, संस्कृति और खानपान का मेल है। BLTM में भागीदारी का उद्देश्य दिल्ली को MICE, बिजनेस इवेंट्स, डेस्टिनेशन वेडिंग और अवकाश यात्रा के गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।दिल्ली को वैश्विक पर्यटन गंतव्य बनाने पर जोर यह भागीदारी मुख्यमंत्री रे...