नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली ने 'भारत टैक्सी' के सहकारी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के साथ औपचारिक साझेदारी की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इसका उद्देश्य दिल्ली आने वाले पर्यटकों और यहां के नागरिकों को सुरक्षित, भरोसेमंद और पारदर्शी टैक्सी सेवाएं देना तथा टैक्सी चालकों की आय व सम्मान को मजबूत करना है। साथ ही दिल्ली पर्यटन के ब्रांड एम्बेसडर टैक्सी चालकों को बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने भारत टैक्सी की सहकारी इकाई सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) के साथ एमओयू पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साझेदारी के तहत डीटीटीडीसी पर्यटन और ब्रांडिंग पार्टनर की भूमिका निभाएगा। चूंकि, टैक्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.