दिल्ली पब्लिक स्कूल में 23 अगस्त को होगी सेपक टाकरा सिटी लीग
रुद्रपुर, अगस्त 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेलो इंडिया अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग का आयोजन 23 अगस्त को किया जाएगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सुबह 9.30 बजे से होने वाली प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिला ओलंपिक संघ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष और कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 100 बालिका खिलाड़ी रेगु इवेंट में दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इससे बालिकाओं में खेल प्रतिभा को निखारने के साथ ही उन्हें प्रतियोगी स्तर पर क्षमता प्रदर्शित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.