मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- पुरकाजी। दिल्ली पब्लिक स्कूल भोजाहेडी में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। जिसमें संस्कृति कार्यक्रम आयोजन कर वार्षिक परिणाम घोषित किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल पुरकाजी मे सत्र 2025-26 का वार्षिक परिणाम घोषित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल के प्रतिनिधि अजय सागर , बसपा जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश, रालोद नेता बशारत खान ने किया। स्कूल प्रबंधक डॉक्टर अमन ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रतिनिधि अजय सागर, बसपा जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश, रालोद नेता बशारत खान को मोमेंटो शील्ड व साल उठाकर सम्मान किया। मेधावी छात्र- छात्राओ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित लोगों द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रोग्राम मे आजम खान, डॉ सोनू चौधरी, विशाल फरीदी, सभासद विशाल राठी, नदीम प्रधान, हुजैफा प्रधान अफसर शामिल हु...