फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि ऊर्जा, अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्साह से भरा एक भव्य खेल उत्सव बनकर विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, मशाल यात्रा और मार्च-पास्ट ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति और खेल भावना से ओत-प्रोत कर दिया। चारों सदनों गंगा, चेनाब, रावी एवं यमुना के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत अनुशासित मार्च पास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, ड्रिल्स एवं फिटनेस प्रस्तुतियों में भाग लिया। रैबिट रेस, हूपला रेस, हर्डल रेस, वॉक रेस, अभिभावकों के लिए आयोजित फन रेस, योग, एरोबिक्स, ताइक्वांडो, ह्यूमन पिरामिड एवं मास ड्रिल जैसी प्...