चतरा, नवम्बर 16 -- इटखोरी, प्रतिनिधि । पितीज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में रविवार को झारखंड स्थापना दिवस तथा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह दिन विशेष इसलिए भी रहा क्योंकि झारखंड अपने स्थापना दिवस की रजत जयंती (25 वर्ष) मना रहा है। विदित हो कि 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड भारत का 28वाँ राज्य बना था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय में लोक-संस्कृति आधारित भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, पारंपरिक कला प्रदर्शन, क्विज़ प्रतियोगिता, समूह गान, तथा राज्य की विरासत पर आधारित गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.