रांची, फरवरी 8 -- खूंटी, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल, खूंटी में रविवार को वार्षिक खेल दिवस हर्षोल्लास और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बिरसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र किशोर भगत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और आकर्षक मार्च-पास्ट से हुई। दौड़, सैक रेस और रिले रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें आयुष, रिया, मुआज़े, पोरोस, निशा, महेश और विष्णु विजेता बने। अभिभावकों के लिए भी खेल आयोजित किए गए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.