चतरा, जून 4 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल पीतिज में विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज आयोजित इटखोरी, निज प्रतिनिधि।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग चतरा के द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल पितिज़ में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण विषय पर क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में वन विभाग चतरा से फॉरेस्टर रूपलाल यादव तथा हेड फॉरेस्ट गार्ड सुरेश दास, थियोफिल बारा एवं श्री तपेश्वर महतो उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वन विभाग चतरा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों ...