रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- पंतनगर, संवाददाता। बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच संचालित दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से पंतनगर पहुंची। तकनीकी खराबी के कारण वापसी उड़ान रद्द करनी पड़ी। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली-पंतनगर के बीच संचालित दूसरी उड़ान दिल्ली से ही दो घंटे की देरी से शाम 4:00 बजे रवाना हुई। यह फ्लाइट लगभग पांच बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी सामने आने के कारण फ्लाइट वापस दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सकी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि एयरलाइंस प्रबंधन द्वारा यात्रियों को पूर्ण किराया वापसी अथवा सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने का विकल्प उपलब्ध कराया...