रुद्रपुर, जनवरी 19 -- पंतनगर, संवाददाता। राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र हवाई सुरक्षा कारणों से नो फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है। इसके चलते दिल्ली-पंतनगर हवाई मार्ग पर उड़ानों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर आने वाली पहली उड़ान को 26 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है, जबकि दूसरी उड़ान का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा। पहली उड़ान संख्या 6ई-73254 प्रतिदिन दोपहर 12 बजे दिल्ली से रवाना होकर एक बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचती थी। नो-फ्लाई ज़ोन लागू होने के कारण इसे अस्थायी रूप से रद किया गया है। वहीं दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 दिल्ली से दोपहर तीन बजे उड़ान भरकर शाम चार बजे पंतनगर पहुंचेगी। एयरलाइन की ओर से प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.