विक्रम शर्मा, जून 21 -- दिल्ली-नोएडा से जेवर पहुंचना आसान नहीं है। नोएडा एयरपोर्ट तक करीब 70 किलोमीटर के सफर में 25 से 28 किलोमीटर का रास्ता जाम में फंसकर पहुंचना होगा। ऐसे हालात अगले डेढ़ से लेकर पांच-सात साल तक रहेंगे। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है। जुलाई से यहां पर अधिक संख्या में फ्लाइटें मिलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगले कुछ महीने में एयरपोर्ट से सफर करने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जो लोग पूर्वी दिल्ली और नोएडा से एयरपोर्ट तक पहुंचेंगे, उनके सफर में जाम बड़ी मुसीबत बनकर सामने आएगा। यह भी पढ़ें- तमाशबीन भीड़, 15 मिनट तक तड़पा पंकज; शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हुआ मर्डर दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की ओर से आते समय चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की सीमा शुरू हो जाती है। चिल्ला बॉर्डर से आकर फि...