नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Delhi Nursery Admission 2026 : दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन 2026 की पहली शॉर्टलिस्ट जारी हो चुकी है। जिन अभिभावकों के बच्चों का नाम सूची में आया है, उनके लिए अगला कदम बेहद अहम है क्योंकि सिर्फ नाम आना ही दाखिले की गारंटी नहीं होता। स्कूलों ने साफ किया है कि तय समय के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी होगा। वहीं, जिनका नाम पहली सूची में नहीं आया है, उनकी उम्मीदें 9 फरवरी को जारी होने वाली दूसरी सूची से जुड़ी हैं।नाम आया है तो ये काम तुरंत करें पहली सूची में नाम आने के बाद अभिभावकों को बिना देरी किए स्कूल द्वारा बताई गई तारीख़ों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और फीस से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए कुछ काग़ज़ पहले से तैयार रखना बेहद जरूरी है। स्कूलों द्वारा आमतौर पर ये दस्तावेज मांगे जाते हैं:बच्चे का ...