देहरादून, फरवरी 27 -- ऋषिकेश। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह दिल्ली नंबर की टैक्सी से अंग्रेजी शराब की पेटियां पकड़ी। पूछताछ में टैक्सी चालक की पहचान निखिल कुमार निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि आरोपी यह शराब की खेप एम्स के नजदीक सप्लाई करने वाला था। हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब लाकर वह पहले भी यहां सप्लाई कर चुका है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...