भदोही, दिसम्बर 13 -- भदोही, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की ओर से 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ विशाल धरना आयोजित किया गया है। जिसमें जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी शनिवार को रवाना हुए। भदोही रेलवे स्टेशन पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से रवानगी के पहले जमकर नारेबाजी किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. हसनैन अंसारी ने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के वोटों की चोरी करके सत्ता में बनी हुई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर तबका बेहाल है। ईवीएम, कुछ भ्रष्ट अफसरों को मिलाकर वोटों की चोरी की जा रही है। पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी द्वारा सरकारों के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धरने में सरकार को घेरा जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.