बागपत, नवम्बर 13 -- दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद शासन-प्रशासल अलर्ट मोड़ पर है। सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करते हुए संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इस हमले के बाद पुलिस मुख्यालय से जनपद के 50 से अधिक लोगों की सूची पुलिस अधिकारियों को प्राप्त हुई है, जिनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है। शासन से सूची मिलते ही पुलिस प्रशासन न इन सभी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। दिल्ली में हुए धमाके बाद बागपत पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतरे हुए है। पुलिस टीमें संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। डॉग स्कवायड टीम भी चेकिंग में शामिल हो रही है। वहीं, ब्लॉस्ट के बाद जनपद के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस मुख्यालय से बागपत पुलिस को जनपद के 50 लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.