नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भूमि आवंटियों के अधिकारों के मुद्दों को लेकर दिल्ली देहात का एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सरकार में समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह से मुलाकात की। दिल्ली देहात दलित पिछड़ा जन कल्याण मंच के अध्यक्ष सत्य नारायण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कृषि भूमि के आवंटियों को भूमिदारी अधिकार प्रदान करने से संबंधित विषय को मंत्री के समक्ष से उठाया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मसले पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। मंच के अध्यक्ष ने बताया कि भूमिदारी अधिकार प्रदान किए जाते हैं तो इससे उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...