बागपत, जून 5 -- बागपत। केदारनाथ यात्रा कर दिल्ली लौट रहे यात्रियों की कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मौजिजाबाद नांगल गांव के सामने गुरुवार को ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक दिल्ली के बताए गए हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। दिल्ली निवासी विपिन, प्रांजल एवं दविश केदारनाथ की यात्रा कर गुरुवार को दिल्ली देहरादून हाईवे से दिल्ली लौट रहे थे। दोपहर में मौजिजाबाद नांगल गांव के सामने उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी और करीब 200 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में दिल्ली निवासी कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। कुछ दूरी पर मार्ग पर कार्य कर रहे एनएचएआई कर्मचारियों और अन्य वाहन चालकों ने कार में फंसे तीनों युवकों को खिड़कियों से खींचकर बाहर निक...