मेरठ, फरवरी 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मेरठ में रविवार को रूट डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक गाजियाबाद-मेरठ के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चलते रहेंगे। मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को हापुड़ होकर गाजियाबाद भेजा जाएगा। एटीएस, एसटीएफ और इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट पर रखा गया है। प्रधानमंत्री रविवार को मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेट्रो के उद्धाटन के लिए आएंगे। पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मीटिंग की। गाजियाबाद के डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी ट्रैफिक, इंस्पेक्टर ट्रैफिक, डीसीपी देहात, हापुड़ पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया। व्यवस्था बनाई गई रविवार को कार्यक...