सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर गणेशपुर टोला प्लाजा के पास आपस में तीन ट्रक टकराने ने अफरा-तफरी मच गई। पीछे से तेजगति से आ रहा ट्रक दूसरे ट्रक में घुसने से पलट गया। ट्रक में भरा कचरा एक्सप्रेस-वे पर फैल गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हुए, जिनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी लगने पर हादसा हुआ है। घटना मंगलवान की रात की है। बताया जाता है कि दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे गणेशपुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक खड़ा था। यह भी पढ़ें- सतना में डिवाइडर तोड़कर नहर में गिरा ट्रक, 3 की मौत; कटर मशीन से गाड़ी काटकर निकाली लाश सामान से लदे ट्रक को चालक रस्सी से बांध रहा था। इसी दौरान पीछे तेजगति से ...