मेरठ, जुलाई 20 -- Kanwar Yatra Meeting: 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार ने इस बार आस्था और जन सुविधा के बीच संतुलन बनाने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल और यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण सोमवार को मेरठ पहुंचे। दोनों अफसरों ने चार राज्यों के अफसरों के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर मीटिंग की। मीटिंग में मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। साथ ही आम नागरिकों को राहत देने के लिए दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे पर सामान्य वाहनों का आवागमन निर्बाध जारी रखने का निर्देश दिया। मीटिंग में बताया गया कि दोनों मार्गों पर कांवड़ यात्रियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और इसके लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। सोमवार को मेरठ स्थित आयुक्त कार्यालय में मुख्य सचिव एस.पी. गोय...