दिल्ली-देहरादून के बाद अब इस एक्सप्रेसवे का मोदी करेंगे उद्घाटन, 63 KM का सफर सिर्फ 45 मिनट में होगा पूरा
प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 17 -- UP News: दिल्ली-देहरादून के बाद अब एक और एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को प्रधानमंत्री कार्यालय से सहमति मिल चुकी है। उद्घाटन के लिए 15 मई के बाद कोई भी तारीख को मिल सकती है। इस मौके पर रक्षामंत्री और सड़क परिवहन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। ये एक्सप्रेसवे 63 किमी लंबा है। वहीं, लखनऊ से कानपुर जाने में सिर्फ 45 मिनट लगेंगे। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के लिए मार्च में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेज कर उद्घाटन का अनुरोध किया गया था। उम्मीद थी कि अप्रैल महीने में ही तारीख मिल जाएगी। लेकिन, दिल्ली-देहरादून एलिवेडेट कॉरिडोर का उद्धाटन 14 अप्रैल को होने के कारण ही ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.