बागपत, जनवरी 24 -- खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून एलिवेटिड एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह ईंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसके चालक सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बडौत क्षेत्र से शनिवार सुबह ईंट लदा ट्रक दिल्ली जा रहा था। किशनपुर बिराल का रहने वाला विनीत ट्रक चला रहा था। बड़ौत के रहने वाले श्रमिक विकास, दीपक और कृष्णा उसमें बैठे हुए थे। खेकड़ा तहसील के पास ट्रक दिल्ली-देहरादून एलिवेटिड एक्सप्रेस वे पर चड्ढा, तो थोड़ा आगे जाते ही रॉंग साइड से अचानक उसके सामने तेज गति की कार आ गई। ट्रक चालक ने जैसे ही उसे बचाने का प्रयास किया, तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक सहित उसमें सवार तीनों श्रमिक घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उ...