शामली, मई 15 -- थानाभवन। दिल्ली सहारनपुर देहरादून इकोनोमिक कोरिडोर के शुरू होने से क्षेत्र के सीएनजी व पेट्रोल आदि व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चांदी हो गई है। इसका सबसे बड़ा असर ईंधन की बिक्री पर देखने को मिल रहा है। ख्यावड़ी स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के सीएनजी पंप पर इन दिनों वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पंप इंचार्ज विक्की शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, जब तक यह नया हाईवे पूरी तरह संचालित नहीं हुआ था, तब तक यहाँ प्रतिदिन मात्र 1000 से 1500 किलो सीएनजी की ही खपत होती थी। लेकिन जैसे ही हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, यहाँ सीएनजी की मांग में भारी तेजी आई है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में विकास और कनेक्टिविटी का नया अध्याय अब यहाँ रोजाना 4500 से 5000 किलो तक सीएनज...