बागपत, अप्रैल 17 -- यूपी में सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाले दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर प्रतिबंधित कर दिए गए है। बागपत के लोगों को इससे बड़ा झटका लगा है। इससे पहले खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाते हुए दूपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर को नो एंट्री का आदेश जारी किया था। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यह यह कॉरिडोर आधुनिक रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में धीमी गति के वाहन दौड़ने पर दर्घटना का खतरा रहेगा है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाया गया है। वहीं, कार, बस, ट्रक आदि वाहनों के लिए स्पीड लिमिट भी तय कर दी गई है। पिछले दिनों एनएचएआई ने दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर के खेकड़ा के मवीकलां से अक्षरधाम तक बने एलिवेटिड हाईवे पर दुपहियां वाहनों के साथ ऑटो, ट्रैक्टर चलाना प्रतिब...