नई दिल्ली, अगस्त 13 -- अब राष्ट्रीय राजधानी में रजिस्टर्ड वाहनों के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट तोड़ना आसान नहीं होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों को अपने ई-चालान सिस्टम से जोड़ दिया है। जिसके बाद अब इस एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले लोगों का बिल्कुल आसानी से पता लगाया जा रहा है और तुरंत चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि हाई-स्पीड कॉरिडोर में कई जगहों पर लगे ANPR कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट की तस्वीरें लेते हैं और तेज गति से वाहन चलाने वालों का पता लगाते हैं, इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ई-चालान सिस्टम इन उल्लंघनों पर कार्रवाई करता है। इस बारे में जारी एक आधिकारिक बयान मे...