नई दिल्ली, मई 13 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) पर वाहनों से टोल वसूली बुधवार से शुरू होने जा रही है। ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने पर वाहनों का ऑटोमैटिक चालान कटेगा। इसके बाद संबंधित राज्य अथवा जिले की परिवहन अथॉरिटी के माध्यम से वाहन स्वामियों के पास ई-चालान पहुंचेगा। मंगलवार को काठा और टटीरी टोल पर अधिकारी और कर्मचारी टोल वसूली की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे। दिल्ली से देहरादून तक के सफर के लिए हल्के वाहनों को संभावित रूप से 675 रुपये का टोल टैक्स चुकाना होगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को उद्घाटन किया था। इसके बाद से इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया था। अभी तक चालक एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री सफर का लाभ ले रहे थे, लेकिन अब उनका सफर महंगा...