नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शामली के पास बारिश के बाद सड़क धंसने और बड़े-बड़े गड्ढे बनने का मामला सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी कर दी गई है और सड़क को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया है। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई भी की गई है। NHAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में बताया कि भारी बारिश के बाद दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एक हिस्से पर पानी जमा होने से सड़क धंस गई थी। प्राधिकरण के अनुसार, इस स्थान पर स्थायी क्रॉस-ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों के लगातार विरोध के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका।एक्सप्रेसवे पर गड्ढों की NHAI...