दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कैमरों की नजर से नहीं बचेंगे नियम तोड़ने वाले
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने की दिशा में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई द्वारा लगाए गए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरों को अपने ई-चालान सिस्टम से जोड़ दिया है। गौरतलब है कि आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 2 से 4 जुलाई तक 'हाईवे पर हादसे' शृंखला के तहत राजधानी के हाईवे व एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों के उल्लंघन से बढ़ती दुर्घटनाओं की आशंका को उजागर किया था। इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आश्वासन दिया था कि एनएचएआई से बातचीत कर हाईवे पर लगे कैमरों की लाइव फीड ली जाएगी। अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर इस आश्वासन को अमल में लाते हुए ट्रैफि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.