शामली, जुलाई 11 -- हसनपुर लुहारी। दिल्ली से देहरादून के सफर को आसान और रफ्तार देने के लिए बनाया गया नया एक्सप्रेसवे इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गांव खयावडी कट के निकट एक्सप्रेसवे पर लगे साइन बोर्ड से मिल रही अधूरी और त्रुटिपूर्ण जानकारियों के कारण राहगीर न सिर्फ भ्रमित हो रहे है। बल्कि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुँचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर किसी भी एक्सप्रेसवे या राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करते समय वाहन चालकों की नजरें आगे आने वाले मुख्य शहरों और जिलों की दूरी दर्शाने वाले साइन बोर्ड पर टिकी होती हैं। लेकिन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे गांव खयावडी के निकट इस एक्सप्रेसवे पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। यहा पर लगे साइन बोर्ड से आगामी जिलों की पूरी दूरी की जानकारी ही नदारद है। उदाहरण के ल...