बड़गांव (सहारनपुर) हिटी, जुलाई 30 -- तीन महीने पहले ही करीब 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बड़गांव इंटरचेंज पर देवबंद-नानौता मार्ग के ऊपर बने पुल में दरारें दिखाई देने लगी हैं। दरारों से बारिश का पानी रिसते देख ग्रामीण दहशत में आ गए। मामले की जानकारी मिलते ही एनएचएआई ने मरम्मत शुरू कराई। इतनी जल्दी मरम्मत की नौबत आने से राहगीरों में पुल की मजबूती को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि एनएचएआई का कहना है कि यह सामान्य तकनीकी स्थिति है और इससे पुल की संरचनात्मक मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ा है। बड़गांव इंटरचेंज स्थित पुल के नीचे दरारें दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। बारिश के दौरान दरारों से पानी टपकता दिखाई देने प...