सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर पांच-पांच सौ मीटर तक सहारनपुर विकास प्राधिकरण की सीमा का विस्तार कर, नया विकास गलियारा बनाया जाएगा। जी हां, कमिश्नर डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में प्राधिकरण (एसडीए) की 82वीं बोर्ड बैठक में जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सबसे खास दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर प्राधिकरण की सीमा विस्तार का बड़ा निर्णय लिया गया। इसके तहत एक्सप्रेसवे के दोनों ओर जिले में करीब 35-40 किलोमीटर लंबाई तक 500-500 मीटर चौड़ाई का नियोजित विकास गलियारा विकसित किया जाएगा। योजना के दायरे में 102 राजस्व गांव आएंगे। अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित विकास क्षेत्र में भविष्य में औद्योगिक कॉरिडोर, व्यावसायिक गतिविधियां आदि आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाए...