दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आधा बंद, बारिश के चलते वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर में गिरा पहाड़ों का मलबा
संवाददाता, जुलाई 7 -- Delhi-Dehradun Expressway half closed : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आधा बंद हो गया है। सहारनपुर से मिली जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर पहाड़ों का मलबा गिरने के चलते इस रूट पर गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा है। एक तरफ के तीन में से दो लेन बंद कर दिए गए हैं। पुराना रूट भी खोल दिया गया है। इसके पहले डॉट काली मार्ग को बंद किया गया था। कॉरिडोर पर अब रूट डायवर्ट भी कर दिया गया है। बता दें कि पिछले 15 दिन से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। एनएचआई की टीम स्थितियों का जायजा ले रही है। पहले एक्सप्रेसवे पर गड्ढे होने और अब मलबा गिरने से एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर नारा-जड़ौदा के पास पानी से भरने से भी यातायात प्रभावित हो गया। मुजफ्फरनगर के जड़ौदा के पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.