मेरठ, अगस्त 7 -- दिल्ली-दून हाईवे कांवड़ मार्ग पर हुए सड़क हादसों में दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, शाहजहांपुर और फिरोजाबाद के 16 कांवड़िये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया है। मटौर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हरिद्वार से कांवड़ ला रही महिला कांवड़िया दिल्ली निवासी आशीष कुमारी पुत्री विनोद कुमार घायल हो गई। दौराला ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की साइड लगने पर हरिद्वार जा रहे बाइक सवार हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल निवासी कांवड़िया भाई-बहन नकुल और संगीता पुत्री संतोष कुमार घायल हो गए। भाई-बहन को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। पुरामहादेव मंदिर का रास्ता भटकर दौराला पहुंची सहारनपुर के तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी महिला कांवड़िया साक्षी पुत्री लोकेंद्र को ...