बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के मवीकलां गांव के पास से गुजर रहे दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर गुरुवार की देररात तेज रफ्तार बुलेट बाइक रोड ब्लॉक्स से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया है। दो दिन पहले भी इसी कॉरिडोर पर रोड ब्लॉक्स से कार टकरा गई थी, जिससे उसमें सवार दो युवा इंजीनियरों की मौत हो गई थी। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। रामनगर बड़ौत निवासी आकाश और चौधरान पट्टी बड़ौत निवासी शिवम बुलेट बाइक पर सवार होकर बिजरौल गांव के पास से दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर चढ़े थे। वे दिल्ली की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी तेज रफ्तार बाइक मवीकलां के पास पहुंची, तो वहां लगाए गए रोड ब्लॉक्स से टकरा गई। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, सा...