सहारनपुर, जनवरी 29 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड की सीमा पर बसे अमानतगढ़ क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा जगह का नाम औरंगजंबपुर लिखे जाने पर हिंदू संगठन ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए बोर्ड पर लिखे नाम को काले रंग से काट दिया। लोगों का आरोप है कि एनएचएआई ने अमानतगढ़ की जगह उसका पुराना नाम लिखा है। एनएचएआई के डीजीएम विशाल गोयल ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। रविवार को हिंदू संगठन से जुड़े सुनील राठौर कार्यकर्ताओं के साथ अमानतगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने हाईवे के किनारे लगाए गए साइन बोर्ड पर लिखे औरंगजेबपुर का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी सड़क, गांव या सार्वजनिक स्थान का ऐसा नामकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आग्रह किया कि औरंगजेबपुर का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी नगर रखा जाए और यही नाम साइन बोर्ड पर भी ल...