बागपत, अप्रैल 16 -- खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे के बाद अब दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर भी बाइक, दुपहियां और ट्रेक्टर प्रतिबंधित कर दिए गए है। क्षेत्र के लोगों को इससे बड़ा झटका लगा है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यह यह कॉरिडोर आधुनिक रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में धीमी गति के वाहन दौड़ने पर दर्घटना का खतरा रहेगा है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाया गया है। पिछले दिनों एनएचएआई ने दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर के खेकड़ा के मवीकलां से अक्षरधाम तक बने एलिवेटिड हाईवे पर दुपहियां वाहनों के साथ ऑटो, ट्रैक्टर चलाना प्रतिबंधित कर दिया था। एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग (भूमि और यातायात) अधिनियम 2002 की धारा 35 के तहत यह निर्णय लिया था। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे बनने से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर वाहनों का लोड होगा कम अब ए...